राजकुमार राव-वामिका का गाना ‘चोर बजारी’ हुआ ट्रोल, यूजर्स बोले- ‘ये मजाक है क्या?’
राजकुमार राव अब तक कई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं। जल्द ही उनकी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी टाइम लूप पर है। हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘चोर बजारी…’ रिलीज हुआ है। इस गाने को कुछ लोगों ने पसंद किया, वहीं कुछ इसे ट्रोल करते दिखे।
क्यों ट्रोल हुआ गाना
सोशल मीडिया पर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का नया गाना ‘चोर बजारी दो नैनों…’ को सुनकर म्यूजिक लवर्स को सैफ अली खान की फिल्म ‘लव आज कल’ याद आ गईं। इसी फिल्म में पहली बार इस गाने को सुना गया। अब राजकुमार राव की फिल्म में इस गाने को रीमेक किया गया है। गाने को रीमेक किए जाने पर ही कई यूजर्स नाराज नजर आए। एक यूजर लिखता है, ‘क्या कोई ओरिजिनल सॉन्ग भी है इस फिल्म में।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इससे अच्छा ओरिजिनल सॉन्ग ही फिल्म में रख लेते, रीमेक करके इसे खराब कर दिया।’ ऐसा भी नहीं है किसी को गाना भाया नहीं, राजकुमार राव के कुछ फैंस को गाना पसंद आया।
‘भूल चूक माफ’ की कहानी
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ टाइम लूप की कहानी को कहती है। फिल्म के लीड कैरेक्टर रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की शादी की तैयारी चल रही है लेकिन हल्दी वाले दिन के बाद शादी का दिन आता नहीं है, एक लूप में वहीं दिन आता है और जाता है। इस बात से फिल्म का हीरो परेशान हो जाता है। क्या रंजन की शादी हो पाती है, वह टाइम लूप से कैसे बाहर आता है? इस पर फिल्म बनी है। इस फिल्म को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है।
संजय मिश्रा भी कॉमेडी करते दिखेंगे
राजकुमार राव की फिल्म में संजय मिश्रा भी नजर आएंगे, वह फिल्म में कॉमेडी करते दिखेंगे। इनके अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, जाकिर हुसैन और रघुबीर यादव भी अभिनय कर रहे हैं।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम