Bigg Boss OTT 4 की लॉन्च डेट टली, फैंस को करना होगा और इंतजार
कलर्स टीवी और बनिजय एशिया के अलगाव के बाद रियलिटी शो को लेकर लगातार चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं। रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ और सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के बाद अब ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है। जाहिर है कि ‘बिग बॉस 18’ खत्म होने के बाद फैंस ‘बिग बॉस ओटीटी’ के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस के लिए बुरी खबर है। नए अपडेट की मानें तो फैंस को शो देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि क्या है नया अपडेट?
2 महीने के लिए आगे बढ़ा शो
बिग बॉस से जुड़े अपडेट देने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि बिग बॉस ओटीटी 4 को अगले 2 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि शो को रद्द नहीं किया गया है लेकिन इसे शुरू होने में 2 महीने की देरी हो सकती है। बिग बॉस ओटीटी 4 अगस्त से शुरू होने की संभावना है।
किस चैनल पर हो सकता है टेलीकास्ट
फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने पोस्ट में आगे ये भी बताया है कि बिग बॉस ओटीटी 4 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा या फिर किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा? इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। बता दें कि बनिजय एशिया के कलर्स टीवी से अलग होने के बाद ‘बिग बॉस 19’ को लेकर अपडेट आया था कि मेकर्स सोनी टीवी से बात कर रहे हैं। इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि इस बार सलमान खान का शो कलर्स से सोनी टीवी पर शिफ्ट हो सकता है।
मेकर्स की तरफ से कुछ कंफर्म नहीं
उधर, रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर भी अपडेट आया जिसके बाद से चर्चा हो रही है कि ये शो भी सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो सकता है। अब ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। हालांकि इन शोज पर मेकर्स की तरफ से किसी भी तरह का अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम