ललित मनचंदा ने उठाया गलत कदम, निधन से परिवार के पैरों तले खिसकी जमीन
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। एक मशहूर टीवी एक्टर का निधन हो गया है। एक्टर ललित मनचंदा अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मौत कैसे हुई ये जानकर आपको भी बड़ा झटका लगेगा। दरअसल, एक्टर का निधन किसी बीमारी से नहीं हुआ और ना ही वो किसी हादसे का शिकार हुए हैं, बल्कि उन्होंने खुदकुशी कर ली है। ये पढ़कर आपको भी यकीन नहीं हुआ होगा, लेकिन सच यही है कि एक्टर ने आत्महत्या कर ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो मुंबई से अपने परिवार के साथ मेरठ चले गए थे। वो पिछले 6 महीने से अपने भाई के साथ मेरठ में रह रहे थे और ललित मनचंदा का बेटा और बेटी भी उनके साथ ही थे। वहीं, अब पता चला है कि रविवार देर रात एक्टर अपने कमरे में सोने गए थे। सोमवार सुबह जब वो बाहर नहीं आए, तो परिवार वाले एक्टर के कमरे में गए। इसके बाद उन्होंने जो देखा, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक्टर का शव पंखे से लटका हुआ था। ललित मनचंदा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
जैसे ही एक्टर का शव पंखे से लटका हुआ दिखा, तो परिवार वालों ने फौरन पुलिस को खबर की। तुरंत पुलिस ने एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया था और सोमवार की शाम एक्टर ललित मनचंदा का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। अब उनकी मौत का कारण भी रिवील हो गया है। एक्टर ने गलत कदम क्यों उठाया उसे लेकर भी जानकारी सामने आ रही है।
एक्टर ने क्यों की खुदकुशी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 10 साल से एक्टर मुंबई में रह रहे थे। वहीं, काफी समय से उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था और इसकी वजह से वो काफी परेशान थे। एक्टर को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते वो डिप्रेशन में चले गए थे। शायद इसी कारण एक्टर ने फांसी लगा ली। आपको बता दें, ललित मनचंदा ने ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘इंडिया मोस्ट वांटेड’ जैसे शोज में साइड रोल किए हैं।

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण