महाविकास अघाड़ी MVA को लगा बड़ा झटका! पूर्व कांग्रेस विधायक भाजपा में हुए शामिल
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक संग्राम थोपटे भाजपा में शामिल हो गए हैं। थोपटे मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने थोपटे का पार्टी में स्वागत किया। पुणे की भोर विधानसभा सीट से तीन बार जीत चुके थोपटे को 2024 के विधानसभा चुनाव में राकांपा उम्मीदवार शंकर मांडेकर ने हराया। उनका परिवार कांग्रेस की परंपरा से जुड़ा है। थोपटे कांग्रेस के दिग्गज नेता अनंतराव थोपटे के बेटे हैं। उनके पिता भी भोर सीट से छह बार चुनाव जीत चुके हैं। वे राकांपा (सपा) प्रमुख शरद पवार के कट्टर प्रतिद्वंद्वी थे। थोपटे ने पिछले हफ्ते कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
संग्राम थोपटे ने कहा कि मैं कट्टर कांग्रेसी था। मैंने पार्टी और महा विकास अघाड़ी के लिए काम किया। लेकिन मेरे काम और वफादारी को मान्यता नहीं मिली। कांग्रेस की विचारधारा जमीनी स्तर तक पहुंचे, इसके लिए मैंने और मेरे पिता ने पार्टी के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के वफादार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में काम करती है, इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। थोपटे ने कहा कि मैं फडणवीस को कई सालों से जानता हूं, लेकिन मैंने कभी इस रिश्ते का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं किया। अब मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं।

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण