राजनीति में भक्ति का रंग: राहुल गांधी के लिए मोहन यादव की महाकाल से विशेष प्रार्थना
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बाबा महाकाल से राहुल गांधी की सद्बुद्धि की प्रार्थना की है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी का रिकार्ड रहा है कि वो देश की इज्जत बाहर जाकर बिगाड़ते हैं. डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस बार महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें कि वे इस बार वो बाहर जाकर ऐसा ना करें.
राहुल गांधी के लिए प्रार्थना करेंगे मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है कि वे देश की इजजत बाहर उछालते हैं. उनका कहना है कि "राजनीति करनी है तो राहुल गांधी देश के अंदर रहकर करना चाहिए. सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी को सलाह दी कि आप पार्लियामेंट के सदस्य हैं. अगर आपको कोई बात रखनी है, तो सदन के भीतर रखिए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का अब तक का रिकार्ड रहा है कि वो देश के सम्मान को बाहर जाकर चोट पहुंचाते हैं.उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें कि वो ऐसा बाहर जाकर ना करें. फिर भी ये राहुल गांधी की इच्छा पर है. सीएम ने कहा कि राजनीति करनी है, तो देश के अंदर करें. यादव ने कहा कि दुनिया बाकी किसी देश में कोई ऐसा नेता नहीं है, जो अपने देश के बाहर इस तरह का माहौल बनाता है. ये कांग्रेस का चरित्र है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को चाहिए कि वे अपने नेता को कंट्रोल करें."
पहले कब मोहन यादव के निशाने पर आए राहुल
इसके पहले भी सीएम डॉ मोहन यादव के निशाने पर राहुल गांधी रह चुके हैं. सीएम डॉ मोहन यादव ने इंडियन स्टेट को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान के समय भी उन पर हमला बोला था. तब सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा था कि राहुल गांधी देश के एक प्रतिष्ठित पद पर बैठे हैं, उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने कहा कि था कि राहुल गांधी जो बोले हैं, उसे लेकर देश की जनता उन्हें कभी क्षमा नहीं करेगी.
विदेश में क्या बोले राहुल गांधी
बता दें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय विदेश दौरे पर हैं. इस समय वह अमेरिका गए हुए हैं. जहां बोस्टन के एक कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय चुनाव आयोग पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा "चुनाव आयोग कंप्रोमाइज्ड है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जितने बालिग नहीं हैं, उससे ज्यादा वोटिंग हुई. चुनाव आयोग ने हमें साढ़े बजे वोटिंग का आंकड़ा बताया, इसके बाद 5:30 से शाम 7:30 के बीच 65 लाख वोटिंग हुई. उन्होंने कहा 2 घंटे में 65 लाख वोटिंग नामुमिकन है. जबकि एक वोटर को वोट डालने में करीब 3 मिनट लगते हैं.राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप गणित लगाएंगे तो पता चलेगा कि रात 2 बजे तक वोटर्स की लाइन लगनी चाहिए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. साथ ही हमारी पार्टी ने चुनाव की वीडियोग्राफी मांगी तो आयोग ने साफ इंकार कर दिया. यहां तक कि उन्होंने कानून बदल दिया, जिससे हम वीडियो को लेकर सवाल न उठा सकें."

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण