इंदौर हाईवे पर लूटपाट करने वाली मंदसौर-नीमच गैंग गिरफ्तार, बलेनो कार से करते थे वारदात
इन्दौर: इंदौर की सीमा खत्म होते ही हाईवे पर रात के अंधेरे में वाहन चालकों से लूटपाट करने वाली मंदसौर-नीमच की एक गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त गैंग 25 से 30 साल की युवाओं की है, जो कार से लूटपाट करने आते थे। अभी तक इस गैंग ने दो लूट की वारदातें कबूल की हैं। मानपुर का भेरूघाट उतरते ही काकड़दा पुलिस चौकी के पास पिछले कुछ दिनों से एक गैंग सक्रिय थी, जो ट्रक वालों सहित अन्य वाहन चालकों को रोककर उनके साथ मारपीट और लूटपाट करती थी। इस पर काकड़दा पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी तो पता चला कि आरोपी कार से लूटपाट करने आते हैं। पुलिस ने रात में हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाई तो अंधेरे में नीले रंग की बलेनो कार खड़ी मिली।
पूछताछ में खुली लूट की परतें
पुलिस ने कार सवारों को काकड़दा पुलिस चौकी पर ले जाकर पूछताछ की तो उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वे टूट पड़े और काकड़दा पुलिस चौकी के पास दो ट्रक वालों को रोककर उनके ट्रक के कांच फोड़कर लूटपाट करने की घटना कार सवारों ने स्वीकारी। उनसे लूट की राशि भी पुलिस ने बरामद की है। पकड़ाए आरोपी नीमच और मंदसौर निवासी मनोज, पप्पू, मोतीलाल उर्फ मान्या, सुरेंद्र, हरिओम और अन्य हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल