चौंकाने वाला मामला: नाबालिग पत्नी ने वीडियो कॉल पर बताई हत्या की सच्चाई, 36 बार किया हमला
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बुरहानपुर आईटीआई कॉलेज के पास 13 अप्रैल को झाड़ियों में एक युवक की लाश मिली थी। हत्या की मास्टरमाइंड मृतक की नाबालिग पत्नी निकली, जिसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची।वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। झाड़ियों में मिले शव की पहचान शाहपुर निवासी राहुल उर्फ गोल्डन पुत्र रामचंद्र पांडे के रूप में हुई थी।
पत्नी के साथ 1 दिन पहले घर से निकला था राहुल
राहुल 12 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ घर से निकला था। लेकिन जब 13 अप्रैल को शव मिला, तो पत्नी लापता थी। जांच में सामने आया कि राहुल की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी भारत उर्फ युवराज पाटिल और उसके दो अन्य साथियों ललित पाटिल व एक नाबालिग के साथ मिलकर की थी। आरोपियों ने राहुल के शरीर पर गुप्ती से 36 वार किए थे।
चप्पल गिराकर रुकवाई बाइक, फिर किया हमला
पुलिस ने गहराई से जांच की तो पता चला कि 12 अप्रैल की शाम राहुल और उसकी पत्नी मार्केटिंग के बहाने बुरहानपुर आए थे। लौटते वक्त योजना के मुताबिक पत्नी ने आईटीआई कॉलेज के पास जानबूझकर अपनी चप्पल गिरा दी और बाइक रुकवाई।इसी दौरान पीछा कर रहे युवराज के दोस्त ललित और उसके नाबालिग साथी ने राहुल पर हमला कर दिया। पत्नी ने खेत में पड़ी बीयर की बोतल से राहुल के सिर पर वार किया, फिर उसे धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया। इसके बाद गुप्ती से राहुल की गर्दन, पीठ, पेट और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वीडियो कॉल पर प्रेमी को दी हत्या की जानकारी
हत्या के बाद मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी युवराज को वीडियो कॉल किया। उससे कहा- काम हो गया है। खून से सना शव भी उसे दिखाया। इसके बाद आरोपी ट्रेन से इंदौर और फिर उज्जैन की ओर भाग निकले। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी को इंदौर के सांवेर से गिरफ्तार कर लिया।
4 महीने पहले हुई थी शादी, अफेयर पहले से था
पुलिस के मुताबिक राहुल की पत्नी का युवराज से शादी से पहले से अफेयर चल रहा था। शादी के बाद भी उनका संपर्क बना रहा। आरोपी युवराज ने ही हत्या की पूरी योजना बनाई। मोबाइल डिटेल और चैट से यह स्पष्ट हुआ कि राहुल की हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी।
आरोपियों को इंदौर के सांवेर से गिरफ्तार किया गया
सीएसपी गौरव पाटिल और शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल सिंह पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को इंदौर के सांवेर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने अपना अपराध कबूल कर लिया।पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया है। सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव