मां कैलादेवी के दरबार में भक्तों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड, वार्षिक लक्खी मेले में 40 से 45 लाख भक्तों ने किए दर्शन
उत्तर भारत का प्रसिद्ध मंदिर मां कैलादेवी के दरबार में चैत्र महीने में आयोजित होने वाले विशाल लक्खी मेले का समापन विधिवत रूप से 11 अप्रैल को हो गया. इस बार मेले में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ संख्या देखी गई, जो पिछले सालों की तुलना में काफी अधिक रही. अनुमान के मुताबिक इस बार 40 से 45 लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए.
आपको बता दें, राजस्थान के लघु कुंभ के रूप में प्रसिद्ध यह 17 दिवसीय मेला हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहता है. इस मेले के दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से भक्त बड़ी संख्या में मां कैलादेवी की चौखट पर हाजिरी लगाने पहुंचते हैं. सबसे खास बात यह है कि इस वार्षिक मेले में सबसे अधिक संख्या पैदल यात्रियों की होती है. हर साल लाखों श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल यात्रा करते हुए मां के दरबार तक पहुंचते हैं.
चैत्र नवरात्रि में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी
इस साल मां कैलादेवी के चैत्र महीने में आयोजित होने वाले लक्खी मेले का शुभारंभ 22 मार्च से हुआ था, जिसका समापन 11 अप्रैल को विधिवत रूप से हुआ. इस बार भी मेले में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ संख्या देखी गई, जो पिछले सालों की तुलना में काफी अधिक रही. वैसे तो मेले के सभी 17 दिनों में लाखों की संख्या में भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस और दुर्गाष्टमी के दिन सबसे अधिक भीड़ उमड़ी. इन दोनों विशेष दिनों पर लगभग 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए.
40 से 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कैलादेवी मंदिर ट्रस्ट के परिचालन अधिकारी विवेक द्विवेदी के अनुसार, इस बार करीब 40 से 45 लाख श्रद्धालुओं ने चैत्र नवरात्रि के दौरान मां कैलादेवी के दर्शन किए हैं. उनका कहना है कि इस बार पिछले सालों की तुलना में भक्तों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. उन्होंने यह भी बताया कि भले ही चैत्र महीने का यह महापर्व और वार्षिक मेला अब समाप्त हो गया हो, लेकिन मां के दरबार में श्रद्धालुओं की आमद लगातार बनी हुई है. देशभर से श्रद्धालु अब भी माता रानी के दरबार में मन्नत मांगने पहुंच रहे हैं.

विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल