ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजार में तेज़ी, निक्केई इंडेक्स ने 8% तक की छलांग
Global Markets: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 75 से ज्यादा देशों पर लगने वाले टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रंप के इस फैसले के बाद वैश्विक बाजारों ने सिर्फ राहत की सांस ली बल्कि ये खुशी से झूम भी उठें। ट्रंप के इस एलान के बाद जापान का निक्केई इंडेक्स 8% से ज्यादा उछल गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में भी तेजी और यह 3% चढ़ गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा कि यह फैसला इन देशों के साथ नए सिरे से व्यापार वार्ता शुरू करने के मद्देनजर लिया गया। हालांकि, इस छूट में चीन को शामिल नहीं किया गया है। ट्रंप ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया है, जो पहले 104 फीसदी था। यह कदम चीन द्वारा अमेरिका पर लगाए गए 84 फीसदी जवाबी टैरिफ के बाद उठाया गया है।
एशियाई बाजारों में छाई हरियाली
एशियाई इमर्जिंग बाजारों में इक्विटी ने गुरुवार को दो वर्षों से अधिक समय में अपनी सबसे बड़ी एक दिवसीय तेजी दर्ज की। ट्रंप द्वारा कई देशों पर लगाए गए भारी टैरिफ को अस्थायी रूप से टालने की घोषणा के बाद इन देशों की मुद्राओं में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तेजी आई।
टोक्यो एक्सचेंज में जापान के बेंचमार्क निक्केई इंडेक्स (Nikkei Index) गुरुवार (10 अप्रैल) को खुलते 2,000 से ज्यादा अंक उछल गया। निवेशकों ने ट्रंप के टैरिफ को 90 दिनों तक टालने के फैसले का स्वागत किया। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 इंडेक्स 9.17% उछलकर 34,623.53 पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 में भी तेजी आई और यह 4.66% बढ़कर 7,913.90 पर पहुंच गया। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.03% बढ़कर 2,431 पर पहुंच गया।
अमेरिकी शेयर बाजार भी उछला
वॉल स्ट्रीट पर एसएंडपी 500 में 9.5% की वृद्धि हुई। दिन की शुरुआत में इंडेक्स में ट्रंप के ट्रेड वार के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका बढ़ने से इसमें गिरावट आई थी। हालांकि, फिर सोशल मीडिया पर वह खबर आई जिसका दुनिया भर के निवेशक इंतजार कर रहे थे और इसकी उन्हें उम्मीद थी। इस खबर के बाद डॉव जोन्स औद्योगिक एवरेज लगभग 8% चढ़ गया। इसके अलावा नैस्डैक कम्पोजिट इंडेक्स (Nasdaq Composite Index) में भी तेजी आई और यह 12.16% उछल गया।
भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख सकता है पॉजिटिव असर
वैश्विक बाजारों में तेजी का भारतीय शेयर बाजारों पर भी पॉजिटिव असर दिख सकता है। एनएसई और बीएसई आज (10 अप्रैल) श्री महावीर जयंती के कारण बंद है। जबकि बुधवार को यह बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए थे।
भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर तेजी से आगे बढ़ना चाहता है। यह बात ट्रंप के कई देशों पर भारी भरकम टैरिफ को टालने और चीन पर बढ़ाने के आश्चर्यजनक निर्णय के बाद कही गई है।
अधिकारी ने कहा, ‘भारत उन पहले देशों में से एक है, जिसने अमेरिका के साथ समझौते पर बातचीत शुरू की है और इसे पूरा करने के लिए एक समय-सीमा पर संयुक्त रूप से सहमति व्यक्त की है।”इस खबर का भारतीय शेयर बाजारों पर शुक्रवार को पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है।

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव