GT vs RR: IPL 2025 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
GT vs RR: IPL 2025 का 23वां मैच शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच है. मुकाबला आज 9 अप्रैल नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. अंक तालिका में गुजरात दूसरे और राजस्थान 7वें नंबर पर है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में 3 जीते हैं जबकि सिर्फ 1 मैच गंवाया है. राजस्थान रॉयल्स ने 4 मैचों में 2 जीते हैं और 2 हारे हैं. गिल की कप्तानी वाली गुजरात अपने होम ग्राउंड पर मजबूत नजर आ रही है. इस ग्राउंड पर IPL 2025 में अभी तक 2 मैच खेले गए हैं, जिसमे से एक मैच मैच गुजरात ने जीता है और एक हारा है.
अहमदाबाद में IPL रिकार्ड्स
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक IPL के कुल 37 मैच खेले गए हैं. 17 बार पहले बल्लेबाजी और 20 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है. टॉस जीतने वाली टीम 17 और हारने वाली टीम 20 बार जीती है. यहाँ सबसे बड़ा टोटल 243 का है, जो पंजाब किंग्स ने गुजरात के खिलाफ बनाया था. सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर यहाँ शुभमन गिल के नाम है, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 2013 में 129 रन बनाए थे. IPL 2025 में नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 2 मैच खेले जा चुके हैं. दोनों बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. पहले मैच में पंजाब किंग्स ने 11 और दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से जीत दर्ज की थी.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बाउंस देखने को मिलेगा, ये एक बल्लेबाजी पिच होगी जहां 200 का स्कोर बनना बड़ी बात नहीं है. आज होने वाले मैच में टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले बल्लेबाजी का फैसला करना चाहिए, यहाँ लक्ष्य का पीछा करते हुए जीतना बहुत मुश्किल है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को चाहिए कि 210 रन के आस पास स्कोर बनाएं.

राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?