पाकिस्तानी पासपोर्ट की बेइज्जती, सिर्फ 33 देशों में मिलती है वीजा-फ्री एंट्री
पाकिस्तान के दुनिया में बेइज्जती होना कोई नई बात नहीं है, फिर चाहे वह अरब का कोई देश हो या यूरोप का पाकिस्तानियों को कोई भी अपने यहां आसानी से आने नहीं देता. पाकिस्तान की पासपोर्ट रैंकिंग 103 हैं और महज 33 देशों में पाकिस्तानियों को वीजा फ्री एंट्री है. लेकिन पाकिस्तान को UAE ने लंबी गुजारिशों के बाद कुछ राहत दी है.
दुबई के जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ आइडेंटिटी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स की वेबसाइट के मुताबिक देश पांच साल के लिए मल्टीपल-एंट्री टूरिस्ट वीजा जारी करता है. वीजा जारी होने की तारीख से एक व्यक्ति को तीन यात्राएं करने की इजाजत मिलती है, जिसके लिए देश के अंदर कोई गारंटर या मेज़बान की शुरुआत नहीं होती है. अब ये मल्टीपल-एंट्री टूरिस्ट वीजा पाकिस्तान के नागरिकों को भी मिल सकेगा.
वीजा में मिली राहत
पाकिस्तान को ये वीजा गवर्नर हाउस में UAE दूत जाबी और सिंध के गवर्नर करमरान खान टेसोरी के बीच हुई बैठक के बाद मिला है. गवर्नर हाउस के हवाले से कहा गया, “वीजा संबंधी मुद्दों का समाधान हो गया है, पाकिस्तानियों को पांच साल का वीजा मिल सकता है.”
उन्होंने गवर्नर को कराची वाणिज्य दूतावास में वीजा केंद्र का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया. टेसोरी ने प्रांत में, खासकर कराची में अपने देश के निवेश के लिए UAE के राजनयिक को धन्यवाद दिया. साथ ही जाबी ने गवर्नर की पहल के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रशंसा की है.
UAE में हो रही पाकिस्तानियों की जांच
खबरों के मुताबिक UAE के अधिकारियों ने हाल ही में देश में आने वाले पाकिस्तानियों की जांच बढ़ा दी है, क्योंकि उन पर अपराध और भीख मांगने जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. 23 दिसंबर को सीनेट पैनल को जानकारी दी गई कि UAE आने वाले सभी पाकिस्तानी यात्रियों की पुलिस द्वारा जांच और सत्यापन किया जाना चाहिए. ट्रैवल एजेंटों को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद पाक से जाने वालों यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?