श्योपुर के कूनो में चीता को पानी पिलाने और कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने पर MP BJP पर भड़के अखिलेश
चीता को पानी पिलाने और फिर कर्मचारी को नौकरी से निकालने की हालिया घटना के मामले में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमपी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पर बेरहम होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्ता की प्यास के अलावा उसके लिए कोई और प्यास मायने नहीं रखती. इतना ही नहीं उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि पानी पिलाने वाले कर्मचारी को 'ऊपर वालों' के इशारे पर हटाया गया है. अपना विरोध दर्ज कराते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि पानी पिलाने वाले कर्मचारी को बहाल किया जाना चाहिए और उसे हटाने वाले को निलंबित किया जाना चाहिए।
अखिलेश यादव ने एक्स पर जताया विरोध
श्योपुर के कूनो में चीता को पानी पिलाने वाले कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने पर अपना विरोध जताते हुए उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने तेंदुए को पानी पिलाते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया है. इस पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा है कि - 'सत्ता की प्यास के अलावा बीजेपी के लिए कोई और प्यास मायने नहीं रखती. हृदयहीन भाजपा को दया करने वाले लोग पसंद नहीं हैं, इसीलिए प्यासे पशुओं को पानी पिलाने वाले कर्मचारी को भाजपा सरकार ने निलंबित कर दिया।'
इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि 'दया करने वाले निलंबित कर्मचारी को तत्काल बहाल किया जाना चाहिए और 'ऊपर वालों' के आदेश पर उसे निलंबित करने वालों को भी निलंबित किया जाना चाहिए। सच तो यह है कि भाजपा के शीर्ष लोग अपनी पोल खुलने से परेशान हैं कि पशुओं को तो वे धूमधाम से लाए थे, लेकिन प्रचार पाकर अब उन्हें पानी के लिए भी तरसा दिया है। अगर मकसद पूरा हो जाए... बाकी जनता समझदार है।'

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़