मोदी का आश्वासन: मुद्रा योजना लाभार्थियों को इनकम टैक्स से नहीं होगा कोई खतरा
मुद्रा योजना के 10 साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुद्रा योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। पीएम मोदी ने बधाई दी और कहा कि इस योजना ने लोगों को सशक्त बनाकर कई सपनों को हकीकत में बदला है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत सरकार ने अब तक लगभग 33 लाख करोड़ रुपये के ऋण बिना गारंटी के वितरित किए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को की गई थी।
‘वित्त मंत्री बगल में हैं, बोल दूंगा इनकम टैक्स वाले नहीं आएंगे’
देश भर से मुद्रा लाभार्थियों को पीएम मोदी अपने आवास पर आमंत्रित किया। मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसके लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में बात की। पीएम मोदी ने एक लाभार्थी से उसकी आय के बारे में पूछा। इस पर वह झिझक ने लगा तो प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री मेरे पास में बैठे हैं, उन्हें बोल दूंगा इनकम टैक्स वाले नहीं आएंगे। यह सुनकर सभी लोग हंसने लग गए।
मुद्रा योजना के 10 साल पूरे, पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, आज, जब हम मुद्रा के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, मैं उन सभी को बधाई देना चाहता हूं जिनके जीवन में इस योजना की बदौलत बदलाव आया है। इस दशक में, मुद्रा योजना ने कई सपनों को हकीकत में बदला है, उन लोगों को सशक्त बनाया है जिन्हें पहले वित्तीय सहायता के साथ चमकने के लिए अनदेखा किया गया था। यह दर्शाता है कि भारत के लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है!

राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?