आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म 'विकी डोनर' का सिनेमाघरों में फिर से होगा प्रदर्शन, जानिए तारीख
सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्में करने के लिए मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बार फिरसे सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहे हैं। वो भी अपनी पहली फिल्म के साथ। जी हां, सही सुना आपने। फिल्मों के री-रिलीज की लिस्ट में अब आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म ‘'विकी डोनर'’ का भी नाम शामिल हो गया है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म की अभिनेत्री यामी गौतम ने दी है कि फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यामी गौतम ने साझा की जानकारी
फिल्म की मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम ने 'विकी डोनर' के री-रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। अभिनेत्री ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वह फिल्म जहां से हमारे लिए सबकुछ शुरू हुआ। फिर मिलेंगे सिनेमाघरों में। 18 अप्रैल की तारीख सेव कर लीजिए।” बता दें कि 'विकी डोनर' यामी गौतम की भी पहली फिल्म है। इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी।
2018 में रिलीज हुई थी फिल्म
शूजित सिरकार द्वारा निर्देशित ‘'विकी डोनर'’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों द्वारा काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म अवॉर्ड समारोह में भी काफी छाई रही थी। फिल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे। आयुष्मान खुराना को फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
काफी अलग थी फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक दम अलग और नई थी। इस फिल्म की कहानी एक स्पर्म डोनर पर आधारित थी। आयुष्मान खुराना स्पर्म डोनर की भूमिका में ही नजर आए थे। फिल्म में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम के अलावा अन्नू कपूर, डॉली अहलूवालिया और कमलेश गिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला