जल जीवन मिशन से सिंघपुरी गांव में आई खुशहाली
रायपुऱ : रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड के छोटे से आश्रित ग्राम सिंघपुरी में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। इस गांव के लोगों के घरों में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने लगा है। इससे न केवल उनकी रोजमर्रा की निस्तार व पेयजल की परेशानियां दूर हुई हैं, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है।
सिंघपुरी गांव की जनसंख्या लगभग 434 है और यहां 123 परिवार निवासरत हैं। ग्रामीणों की आजीविका मुख्यतः कृषि पर आधारित है। पहले उन्हें पीने के पानी के लिए दूर-दराज के जल स्रोतों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती थी। वहीं, गंदे पानी के कारण स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता था। लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगों को शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। गांव में घर-घर नल कनेक्शन से पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके साथ ही अपशिष्ट जल प्रबंधन कर कई परिवार अपने घरों में लगी सब्जी-बाड़ी से आर्थिक लाभ भी ले रहे हैं।
ग्राम की निवासी शांति यादव ने बताया कि पहले उन्हें पानी लाने के लिए दूर तालाब तक जाना पड़ता था। गंदे पानी के कारण बच्चों को बीमारियां होती थीं। अब घर में ही नल से साफ और पर्याप्त पानी मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे ग्रामीण परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक