पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी, 8 अप्रैल से लागू होंगे नए दाम
पेट्रोल-डीजल: पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बड़ी खबर है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है।नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में काफी गिरावट आई है जिसके चलते यह डिसिशन लिया गया है।
आम जनता से जुड़े एक अहम फैसले में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक यह बढ़ोतरी मंगलवार से लागू होगी। सरकार ने जनहित का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। अधिसूचना में कहा गया है कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क अब 11 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं डीजल पर यह दर 8 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। यानी दोनों ईंधनों पर 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 की धारा 5ए और वित्त अधिनियम, 2002 की धारा 147 के तहत किया गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम जनहित में जरूरी है और इससे देश की राजस्व स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। क्योंकि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से न सिर्फ निजी वाहन चलाने वाले लोगों को झटका लगेगा, बल्कि माल ढुलाई की लागत बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
कब लागू होंगी नई दरें?
सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, यह नया आदेश 8 अप्रैल 2025 से लागू होगा। यानी इस तारीख के बाद जो भी पेट्रोल या डीजल खरीदेगा, उसे बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी के हिसाब से कीमत चुकानी होगी।

मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत