कोरिया जिले में पारिवारिक विवाद के चलते पति की हत्या, महिला और बेटी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पारिवारिक विवादों के कारण हत्याओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. ताजा मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है. यहां एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची. पति की जान की बोली लगाई और किराए पर हत्यारों को बुलाकर कत्ल करवा दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अशोक कुर्रे अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था. मां-बेटी ने इससे परेशान होकर एक चूड़ी बेचने वाले को 1 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दे दी थी.
बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव ग्राम पंचायत के कोसा बाड़ी सड़क पर मौजूद पुलिया के नीचे 29 मार्च को एक युवक की लाश मिली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक खुटरापार का रहने वाला अशोक कुर्रे है. पहचान होने के बाद पुलिस ने मौत के पीछे की वजह को तलाशने में जुट गई.
36 घंटे में सुलझी गुत्थी
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती थी. हालांकि, पुलिस ने कड़ी से कड़ी को मिलाना शुरू किया और देखते ही देखते वो हत्यारों तक पहुंच गई. महज 36 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने किया खुलासा
कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटी ने चार अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने मां-बेटी समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है. पुलिस की पूछताछ में मां-बेटी ने बताया कि मृतक अशोक दोनों के साथ काफी मारपीट करता था. आए दिन उन पर अत्याचार करता था.
इसी से परेशान होकर मां-बेटी ने उससे हमेशा के लिए छुटकारा पाने की सोची. इसके बाद उन्होंने पता किया कि वो लोग कौन से हैं जो पति को हमेशा के लिए खामोश कर देंगे. किसी तरह वो हत्यारों तक पहुंचीं और उसे 1 लाख रुपये में अशोक को जान से मारने की सुपारी दे दी. इसके बाद हत्यारों ने अशोक को मौत के घाट उतारकर पुल के नीचे फेंक दिया.
कोरिया के एसपी रवि कुमार कुर्रे ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी और बेटी ही मुख्य साजिशकर्ता निकलीं. उन्होंने हत्या के लिए सुपारी दी थी. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर