मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों की 3 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित एहम बैठक, बैठक से पहले अध्यक्षों को मिली ट्रेनिंग
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है. गुजरात में होने वाले अधिवेशन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में बैठक होगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बैठक करेंगे. इस बैठक से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण देगी।
जिसमें उन्हें बताया जाएगा कि प्रदेश में कितने बूथ हैं, कितने ब्लॉक अध्यक्ष हैं और इसके अलावा अगर राहुल गांधी के सामने बोलने का मौका मिलता है तो क्या बोलना है. यानी यह कहा जा सकता है कि एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों को पहले ही बता देगी कि राहुल गांधी के सामने क्या बोलना है और आलाकमान के सामने अपनी मर्जी की कोई बात नहीं बोलनी है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के कामकाज को लेकर एक प्रारूप भी तैयार किया है. जिला अध्यक्षों को हर 2 महीने में अपने कामकाज की रिपोर्ट देनी होगी. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को एक टास्क दिया है. टास्क की रिपोर्ट एमपी कांग्रेस को भेजनी होगी. आपको बता दें कि दिल्ली ने 16 साल बाद जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास