CSK को RCB के खिलाफ 50 रन से हार, कप्तान गायकवाड़ के बयान पर उठे सवाल
CSK vs RCB: IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ शुरुआत की थी. लेकिन अपने दूसरे मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में 197 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए CSK की टीम 50 रन दूर रह गई. इसी के साथ उसे अपने घर पर 17 साल के बाद RCB के खिलाफ हार मिली. लेकिन मुकाबले के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ऐसा बयान दिया, जिस पर बवाल मच गया है. वह अपनी ही टीम के फैंस के निशाने पर आ गए हैं.
हार के बाद ये क्या बोल गए ऋतुराज गायकवाड़?
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपनी टीम की हार पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने हार के कारण भी बताए. लेकिन उनका मानना था कि, ये हार बड़ी नहीं है. उन्होंने कहा, 'मुझे फिर भी खुशी है कि हम बड़े अंतर से नहीं हारे और अंत में स्कोर सिर्फ 50 रन था.' ऋतुराज गायकवाड़ का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं.
किस वजह से मैच हार गई CSK की टीम?
ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, 'मुझे अब भी लगता है कि इस पिच पर 170 रन का स्कोर ठीक था. बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन खराब फील्डिंग की वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा. जब आप 170 रन का पीछा कर रहे होते हैं, तो थोड़ा ज्यादा वक्त मिलता है. लेकिन अगर टारगेट 20 रन ज्यादा हो, तो पावरप्ले में अलग तरह से खेलना पड़ता है. आज हम ऐसा नहीं कर पाए. पिच धीमी और चिपचिपी हो गई थी, जिससे नई गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आ रही थी. जब आपको पता हो कि लक्ष्य से 20 रन ज्यादा बनाने हैं, तो आप तेजी से खेलना चाहते हैं. लेकिन अंत में हम बड़े अंतर से नहीं हारे, यह सिर्फ 50 रन था. अब हमें गुवाहाटी के लिए लंबी यात्रा करनी है, लेकिन मानसिक रूप से तैयार रहना होगा. हमें यह देखना होगा कि किन चीजों में सुधार किया जा सकता है. सबसे ज्यादा फील्डिंग में सुधार की जरूरत है और हमें इस विभाग में दमदार वापसी करनी होगी.'
बता दें, इस मुकाबले में RCB की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे. लेकिन इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी. जिसके चलते उसे 50 रन से हार का सामना करना पड़ा.

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना