इंदौर में स्मार्ट सिटी मास्टर प्लान के तहत 8 सड़के बनेगी, कलेक्टर ने जारी किये निर्देश, बाधाओं को चिन्हित कर निकले निराकरण
इंदौर: मप्र के इंदौर शहर में स्मार्ट सिटी मास्टर प्लान की 8 ऐसी सड़कों पर काम होगा जो अधूरी हैं या उनका काम अभी शुरू नहीं हुआ है। सड़कों के निर्माण के साथ ही अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। ये सभी कार्य समय सीमा में पूरे किए जाएंगे। कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार मंगलवार को स्मार्ट सिटी के संचालक मंडल की बैठक हुई। बैठक में निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह सहित अन्य सदस्य और विभागीय अधिकारी मौजूद थे। प्रोजेक्ट चिन्हित कर लिए गए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बाधाओं को चिन्हित कर उनका निराकरण किया जाए।
यहां होंगे काम
- एमआर-5 रोड, इंदौर वायर फैक्ट्री से बड़ा बांगड़दा तक।
- वायर फैक्ट्री से सुपर कॉरिडोर तक स्टॉर्म वाटरलाइन बिछाने का काम।
- नेमावर रोड-पालदा तिराहा से आरई-2 आईएसबीटी होते हुए बायपास तक मास्टर प्लान रोड का विकास कार्य।
- एमआर-9 रोबोट चौराहे से बायपास और अनूप टॉकीज के पास तक रोड। धार रोड चंदन नगर चौराहे से एयरपोर्ट रोड तक रोड।
- एमआर-3 रोड पिपल्यापाला रीजनल पार्क से बायपास तक।
- आरई-2 का शेष भाग नायता मुंडला से एमआर-10 तक। एमआर-6 रिंग रोड से महू नाका रोड तक।

2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं