अभिनेता वरुण धवन को फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी चोट, तस्वीर की पोस्ट
हाल ही में वरुण धवन अपनी फिल्म की शूटिंग करते वक्त घायल हो गए हैं, जिससे उनको चोट आई है। अभिनेता ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है और दर्शकों से अपनी चोट को लेकर सवाल भी किया है। आइए जानते हैं कि आखिर अभिनेता को कहां लगी चोट?
काम के दौरान लगी चोट
वरुण धवन को शूटिंग के दौरान चोट लग गई है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर दी है। अभिनेता ने बुधवार को स्टोरी के जरिए बताया कि उन्हें उंगली में चोट लग गई है। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से सवाल किया कि आपकी उंगली को ठीक होने में कितना समय लगता है। इसके अलावा वरुण ने लिखा कि हैशटैग काम के दौरान की चोट। इस तस्वीर में उनकी उंगली में सूजन दिखाई दे रही है।
कई प्रोजेक्ट्स हैं वरुण के पास
वरुण धवन के पास इस समय कई फिल्में हैं, जो लाइन में लगी हुईं हैं। हाल ही में अभिनेता ने जान्हवी कपूर के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग पूरी की। अब वे 'बॉर्डर 2' पर फोकस करने से पहले 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग में जुट गए हैं।
फिल्म का पहला शेड्यूल किया पूरा
अभी कुछ दिनों पहले ही वरुण धवन ने है जवानी तो इश्क होना है की देहरादून की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन कर रहे हैं और इसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता आखिरी बार 'बेबी जॉन' फिल्म में नजर आए थे।

पंजाब विधानसभा में हलचल तेज, सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि से, फिर स्थगन
बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, सलीम डोला ‘हमजा’ बनकर विदेश में सक्रिय
फडणवीस बोले—मराठी सीखें सभी, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा नहीं
महंगाई पर कांग्रेस का हमला तेज, LPG दाम बढ़ने पर उठाए सवाल
60 दिन के युद्ध कानून पर अमेरिका में बवाल, ईरान संघर्ष ने बढ़ाया टकराव
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा
प्री-मानसून एक्टिव, इन दिनों देश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश
बहनों के लिए खुशखबरी, मई में आएगी 1500 रुपए की अगली किस्त