अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज डेट पर से उठा पर्दा
बड़े पर्दे पर कुछ ही महीनों में बड़ा धमाका होने वाला है। दो उम्दा वकील के किरदारों में ढले बॉलीवुड के दो शानदार अभिनेताओं का मिलन होने वाला है जो अब तक का मोस्ट अवेटेड कोलेबरेशन है। हम बात कर रहे हैं 'Jolly LLB 3' की।
'Jolly LLB 3' की जब से अनाउंसमेंट हुई है, तभी से इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी की पिछले दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं और इसने दर्शकों के दिलों पर भी अमिट छाप छोड़ी थी। ऐसे में तीसरी फिल्म का इंतजार करना लाज़मी था। 'Jolly LLB 3' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
'Jolly LLB 3' की रिलीज डेट आउट
'Jolly LLB 3' कब रिलीज हो रही है, इसका पता चल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट को लॉक कर दिया गया है। यह डार्क कॉमेडी मूवी इस साल सिनेमाघरों में 19 सितंबर को दस्तक देने के लिए तैयार है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी लीड रोल में हैं। अक्षय जहां जॉली मिश्रा का किरदार निभाएंगे, वहीं अरशद जॉली त्यागी के रूप में दिखाई देंगे।
8 साल बाद रिलीज होगी फिल्म
जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 8 साल बाद सिनेमाघरों में आ रही है। जॉली एलएलबी का दूसरा पार्ट 2017 में आया था जिसमें अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में अन्नू कपूर और हुमा कुरैशी थे। फिल्म में सौरभ शुक्ला, सयानी गुप्ता और मानव कौल ने भी अहम भूमिका निभाई थी। वहीं पहला पार्ट 2013 में आया था जिसमें अरशद वारसी के साथ लीड रोल में बोमन ईरानी, अमृता राव, संजय मिश्रा, ब्रिजेंद्र काला जैसे उम्दा कलाकार थे।
'Jolly LLB 3' में पहली बार दोनों पार्ट के मेन लीड एक्टर्स एक साथ नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं। ऐसे में 'Jolly LLB 3' में उन्हें एक साथ देखना दर्शकों के लिए डबल खुशी है। मालूम हो कि पिछले साल मई से ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल