ग्वालियर के मैरिज गार्डन में आग से भारी नुकसान, शामियाना और सामान जलकर खाक
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शुक्रवार देर रात बंधन मैरिज गार्डन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। सूचना पर तत्काल दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने प्रयास शुरू किए। वहीं, जानकारी लगने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
रात एक बजे लगी आग
जानकारी के अनुसार, झांसी रोड़ इलाके में स्थित बंधन गार्डन में शुक्रवार को कोई कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान रात करीब एक बजे गार्डन में आग लग गई। आग में कंप्यूटर, साउंड सिस्टम और शामियाना समेत इंटीरियर का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सात दमकलों ने आग पर काबू पाय। लेकिन, तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी के कारण मैरिज गार्डन में आग लगी है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल