मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एंग्री यंगमैन वाला अवतार दिखाई दिया
पटना। बिहार में इनदिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। बिहार चुनाव से पहले के नीतिश सरकार के अंतिम बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एंग्री यंगमैन वाला अवतार दिखाई दिया। सीएम नीतीश विधानसभा में मोबाइल फोन लेकर जाने के लिए विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एक विधायक पर भड़क उठे। सीएम नीतीश ने विधानसभा में मोबाइल फोन लेकर जाने पर नाराजगी जताकर स्पीकर से ये सुनिश्चित करने की मांग कर दी कि सदन में कोई मोबाइल लेकर न आने आए।
दरअसल जहानाबाद से आरजेडी विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव को प्रश्नकाल के दौरान सवाल पूछना था। आसन से जब नाम लिया गया, तब राजद विधायक प्रश्न पूछने के लिए खड़े हुए। सुदय यादव ने अपना मोबाइल निकाला और सवाल पढ़ना शुरू किया। आरजेडी विधायक के प्रश्न का संबंधित विभाग की मंत्री लेसी सिंह सदन में जवाब दे रही थीं कि अचानक सीएम नीतीश अपनी सीट पर उठ खड़े हुए।
सीएम नीतीश कुमार ने सुदय यादव के मोबाइल फोन में देखकर सवाल पूछने पर नाराजगी जताकर खूब खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं सीएम नीतीश ने स्पीकर से कहा कि मोबाइल लाना प्रतिबंधित किया गया है। ये लोग मोबाइल लाकर उसमें सवाल पूछते हैं। उन्होंने स्पीकर से सुनिश्चित करने की मांग भी की है कि कोई मोबाइल लेकर सदन में न आए। सीएम नीतीश ने कहा कि यह सब पांच-छह साल से शुरू हुआ है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर