डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन प्रशासन की आलोचना करते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी पर खुशी की व्यक्त
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स की स्पेस से वापसी का जश्न मनाया है। दोनों अंतरिक्ष यात्री नौ महीने से ज्यादा वक्त समय से अंतरिक्ष में फंसे हुए थे। दोनों की भारतीय समय के हिसाब से बुधवार सुबह 3:30 बजे फ्लोरिडा में सुरक्षित लैंडिंग हुई है। डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस के एक्स अकाउंट से ट्वीट करते हुए इसे अमेरिकन लोगों की जीत कहा गया है। साथ ट्रंप को इस वापसी का श्रेय देते हुए कहा गया है कि उन्होंने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी का वादा निभाया है।
वाइट हाउस के एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, 'वादा किया तो वादा निभाया। राष्ट्रपति ट्रंप ने 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था। आज वे स्पेसएक्स और नासा की कोशिशों की बदौलत सुरक्षित रूप से गल्फ ऑफ अमेरिका में उतरे हैं।' डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसे अमेरिका की जीत कहा है।
ट्रंप ने कही थी विलियम्स को वापस लाने की बात
डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी में देरी के लिए आलोचना की थी। उन्होंने मस्क से अंतरिक्षयात्रियों की वापसी में तेजी लाने को कहा था। विल्मोर और विलियम्स का अंतरिक्ष में ज्यादा समय तक रहने और वापसी में देरी ने लोगों का ध्यान खींचा था, जिसे ट्रंप ने राजनीतिक मुद्दा बनाया था। नासा ने बताया है कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर दोनों सुरक्षित हैं। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पूर्व नौसेना पायलट हैं और नासा के अनुभवी एस्ट्रोनॉट में गिने जाते हैं। वे पिछले साल 5 जून को 8 दिन के मिशन पर स्पेस में गए थे। यह बोइंग स्टारलाइनर की पहली क्रू उड़ान थी, लेकिन स्टारलाइनर कैप्सूल में खराबी के चलते वे स्पेस में फंस गए। इसके बाद से लगातार उनकी वापसी को लेकर अनिश्चितता बनी रही।

उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा का परचम, हर्षद परमार ने मारी बाजी