जमीनी विवाद के चलते महिला ने मासूम के मुंह में डाल दिया ब्लेड का टुकड़ा
धनवार । संपत्ति विवाद के कारण एक महिला पर अपने देवर के मासूम बेटे के मुंह में ब्लेड डालने का आरोप लगा है। राहुल कुमार सोनी ने अपनी भाभी रेशमी देवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आपसी रंजिश के कारण उन्होंने साजिश के तहत उनके बेटे शिवांश के मुंह में ब्लेड का टुकड़ा डाल दिया। ब्लेड निगलने के बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। घबराए परिवार वालों ने तुरंत बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे पहले तिलैया और फिर रांची रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बाद अब बच्चा स्वस्थ है और उसे घर भेज दिया गया है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना से पहले संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान रेशमी देवी ने कथित रूप से बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल, आरोपित रेशमी देवी और उसके पति भीखो सोनार फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की तलाश कर रही है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट