होलिका दहन पर किये गये उपायों से होती है जीवन की बाधाएं दूर
सनातन धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है। होली का पर्व फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि होली पर किए गए उपाय जल्द सिद्ध हो जाते हैं। इससे जातक को जल्दी फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है कि होली के दिन कुछ छोटे-छोटे उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं।
होलिका दहन के समय अपने घर की नजर उतारकर शरीर पर उबटन लगाएं। फिर इसको होलिका में जलाने से नकारात्मक उर्जा दूर होती है। वहीं घर, दुकान, कार्यालय की नज़र उतार कर होलिका की आग में जलाने से लाभ मिलता है।
वहीं अगर आप कर्ज या फिर किसी तरह के अज्ञात भय के परेशान हैं, तो होलिका दहन के दिन नरसिंह स्त्रोत का पाठ करें। यह लाभकारी होगा। रात के समय होलिका में नारियल दहन करें। इस उपाय को करने नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान है, तो होलिका दहन के बाद बची हुई राख को मरीज के सोने वाली जगह पर छिड़ने से जल्द लाभ मिलेगा। किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए होलिका दहन में पानी वाला नारियल और सुपारी अर्पित करें। इससे आपके कार्य सफलतापूर्वक होने लगेंगे। अगर आप अनावश्यक खर्चों से परेशान हो गए हैं, तो होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को लाल रंग के रूमाल बांध दें। फिर इस रुमाल को अपने घर के धन स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से अनावश्यक खर्च रुक जाएंगे। इसके अलावा होलिका दहन के दिन शिवलिंग पर गोमती चक्र अर्पित करने से व्यापार में लाभ प्राप्त होता है।

शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश