नवी मुंबई के होटल के खाने में मिला मारा हुआ चूहे, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुंबई: कल्पना कीजिए आप अपने दोस्तों या परिवारवालों के साथ किसी रेस्तरां में खाना खाने के लिए गए हो और खाने खाते हुए उसमें मरा हुआ चूहा निकल आए. ये बात सोचते ही आपका मन सहम रहा होगा. यहां तक आप कई दिनों तक खाना खाना भी पसंद नहीं करेंगे. नवी मुंबई से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. सोचिए उन लोगों पर क्या बीत रही होगी जिनके खाने में मरा हुआ चूहा निकला. एक खबर के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कुछ महिलाएं खाना खाने के लिए 'पर्पल बटरफ्लाई होटल' गई थी. इस दौरान उन्होंने कई प्रकार की डिशेस ऑर्डर की थी.
ग्रेवी में निकला चूहा
जब इन महिलाओं ने मंचूरियन खाना शुरू किया, तो उसके अदंर से चूहे का मरा हुआ बच्चा निकला. चूहा देखते ही सभी महिलाएं डर गई. इन महिलाओं ने तुरंत होटल के मैनेजर से इसकी शिकायत की. मैनेजर ने तुरंत इन महिलाओं से माफी मांगी. हालांकि इन महिलाओं ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस में केस दर्ज किया.
रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR दर्ज
केस दर्ज होने के बाद रेस्टोरेंट के मालिक, मैनेजर और स्टाफ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नौ महिलाओं का ग्रुप महिला दिवस मनाने के लिए ऐरोली के सेक्टर 4, पर्पल बटरफ्लाई होटल में डिनर करने गया था. खाना परोसते समय एक महिला ने ग्रेवी में चूहा देखा. जिसके बाद हड़कंप मच गया. महिलाओं ने मरे हुए चूहे की तस्वीरें और वीडियो बनाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ के खिलाफ बीएनएस और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण