इंदौर में होली का उत्साह शुरू, फाग उत्सव में बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया.
इंदौर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अल्प प्रवास पर इंदौर पहुंचे. कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा आयोजित फ़ाग़ महोत्सव में नितिन गडकरी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. गडकरी का कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने स्वागत किया. इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही नितिन गडकरी जमकर झूमे. गडकरी ने सभी को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी.
फाग के उत्साह में डूबे इंदौरवासी
इंदौर के महावीर बाग की छटा ही अलग थी. यहां पर लोग होली के त्यौहार के पूर्व फाग के उत्साह और मस्ती से सरोबार नजर आए. इंदौर की विधानसभा सीट नंबर एक में बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए होली मिलन और फाग उत्सव का आयोजन रखा गया. इस मौके पर बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजन किया गया. आयोजन में जैसे ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे तो फाग का उत्साह कई गुना बढ़ गया.
गडकरी ने की विजयवर्गीय की तारीफ
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी के आते ही जोरदार आतिशबाजी की गई. नितिन गडकरी ने पुराने दिनों की याद करते हुए कैलाश विजयवर्गीय की तारीफ की. इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने भी नितिन गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा "ये सौभाग्य की बात है कि वह समय निकालकर कार्यक्रम में पहुंचे. वैसे भी नितिन गडकरी अपने स्तर पर भी नागपुर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं. उनके कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोग जुटते हैं." इस दौरान बड़े ओर छोटे विजयवर्गीय कभी फाग के गीतों पर लठ्ठ मार होली खेलते नजर आये तो कभी फाग गीतों पर नाचते हुए दिखे.

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण