कान्हा नेशनल पार्क के जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक नकस्ली मारा गया
मंडला: मंडला जिले में कान्हा नेशनल पार्क के चिमटा वन परिक्षेत्र मे हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ रविवार दोपहर को हुई. इसमें एक नक्सली मारा गया. जंगलों में सोमवार सुबह से सर्चिंग अभियान चलाया गया. लेकिन कुछ समय बाद सर्चिंग अभियान रोक दिया गया. इस दौरान हॉक फोर्स ने दो नक्सली समर्थकों को भी गिरफ्तार किया है. दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. लेकिन नक्सली की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
जंगल में मौजूद थे 18 से 20 नक्सली
पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सलियों की संख्या 18 से 20 थी. मुठभेड़ खत्म होने के बाद कान्हा नेशनल पार्क सारे जोन खोल दिए गए हैं. मुठभेड़ के कारण यहां कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी. अब इस क्षेत्र में सैलानियो के लिए लगाया प्रतिबंध हटा दिया गया. बता दें कि रविवार दोपहर को मंडला पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का मूवमेंट कान्हा पार्क के जंगलों में है. चिमटा वन परिक्षेत्र में नक्सलियों का मूवमेंट बढ़ते देख पुलिस सक्रिय हुई.
सोमवार सुबह जंगलों में टला सर्चिंग अभियान
नक्सलियों को दबोचने के लिए तुरंत हॉक फोर्स को मौके पर भेजा गया. पहुंचाया गया. रविवार दोपहर 1 बजे मुठभेड़ शुरू हो गई, जो देर शाम तक चलती रही. एक नक्सली को मार गिराने मे हॉक फोर्स को सफलता मिली. रात मे मुठभेड़ संभव नहीं हो पाई. सोमवार सुबह से सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसमें हॉक फोर्स, सीआरपीएफ, एसएएफ और जिला पुलिस बल शामिल रहा. मारे गए नक्सली की डेडबॉडी सोमवार को बरामद की गई. मंडला एसपी रजत सकलेचा ने बताया "एक नक्सली मारा गया है. वहीं, दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है."

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण