15 सुत्रीय मांगो को लेकर बिजली कर्मचारी संघ ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर किया धरना प्रदर्शन
कोरबा स्थानीय और मुख्यालय स्तर पर लंबित 15 सुत्रीय मांगो को लेकर बिजली कर्मचारी संघ ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। सीएसईबी-पश्चिम पॉवर प्लांट में उत्पादन कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर चेयरमैन के नाम मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। बिजली कर्मचारी चाहते हैं, कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से बहाल किया जाए, तीन प्रतिशत तकनीकी भत्ता देने के साथ ही तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की रुकी हुई पदोन्नती प्रक्रिया को बहाल किया जाए।
नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायती चुनाव के समापन के बाद विभिन्न संगठन अपनी मांगो को लेकर सरकार पर दबाव बनाने लगे है। पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया और अब बिजली कर्मचारी संघ ने प्रबंधन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। सीएसईबी-पश्चित पॉवर प्लांट के भीतर उत्पादन कार्यालय के बाहर 15 सुत्रीय मांगो को लेकर बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय और मुख्यालय स्तर पर उनकी मांगे शामिल है, जिसमें मुख्य रुप से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना, इंजीनियरों की तर्ज पर तकनीकी भत्ता प्रदान करना, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की रुकी हुई पदोन्नती प्रक्रिया को बहाल किये जाने की मांग के साथ ही और भी कई मांगे बिजली कर्मचारियों की है।
अपनी मांगो को लेकर उनके द्वारा नारेबाजी की गई फिर चेयरमैन के नाम मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। बिजली कर्मचारियों का आरोप लगाते हुए कहना है, कि प्रबंधन विभागीय विद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया को बंद कर धीरे-धीरे विद्यालयों में ताला लगाने की कोशिशें में जुटा हुआ है, जिस पर तत्काल रोक लगना चाहिए। इतना ही नहीं कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक कॉलोनी परिसर में सीबीएसई पैटर्न का नया विद्यालय बनवाना चाहिए ताकी उन्हें अच्छी शिक्षा मिल सके। मांगो को लेकर प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया तो कर्मचारियों ने आंदोलन करने की बात कही है।

स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा