ग्रीस में दो साल पहले के रेल हादसे पर अब फिर हुआ हंगामा
एथेंस । ग्रीस के दो शहरों में 2023 में हुए रेल हादसे को लेकर हिंसा भड़क गई। हिंसा के दौरान राजधानी एथेंस में संसद के बाहर बमबारी की गई। पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड दागे और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।
ग्रीस की संसद में शुक्रवार को रेल हादसे को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि विपक्ष का प्रस्ताव फेल हो गया। इसके बाद हादसे पर राजनीतिक जवाबदेही की मांग कर देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। ग्रीक पुलिस ने कहा कि 61 लोगों को हिरासत में लिया है। ग्रीस के टेम्पे शहर में 28 फरवरी 2023 को हुए रेल हादसे में 57 लोग मारे गए थे। विपक्षी आरोप लगा रहे हैं कि सरकार रेल सुरक्षा प्रणाली की विफलता की जिम्मेदारी संभालने में नाकाम रही।

बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
संजीवनी नगर में सनसनी, पुलिस ने घेराबंदी तेज की