दोनों बहुओं संग डांस करती साधना सिंह, वीडियो वायरल
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले कार्तिकेय और दुल्हन अमानत बंसल की संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर हर जगह इसकी चर्चा हो रही है. इस वीडियो में शिवराज सिंह की दोनों बहुएं अपनी सास साधना सिंह के साथ स्टेज पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।
शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह अपने बेटे की संगीत सेरेमनी में काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी छोटी और बड़ी बहुओं के साथ स्टेज पर जमकर डांस किया. साधना सिंह चौहान और उनकी दोनों बहुओं ने मशहूर बॉलीवुड गाने 'मेरे घर आई एक नन्हीं परी...' पर डांस किया. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों के चेहरे काफी खुश नजर आ रहे हैं।

मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
शादी से पहले संभल जाएं! इन नक्षत्रों में विवाह को लेकर बड़ा अलर्ट
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच