चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए शुभमन गिल का मिशन जारी, नेट्स में कर रहे कड़ी मेहनत
टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपने पहले 2 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. हालांकि, अभी उसे ग्रुप स्टेज का एक और मुकाबला खेलना है. 2 मार्च को दुबई में होने वाले इस मैच में वो न्यूजीलैंड का सामना करेगी. इससे पहले जहां भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों ने आराम को चुना, वहीं टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने अपनी तैयारी पुख्ता करने की पूरी कोशिश की. गिल ने नेट्स में पसीना बहाया. दरअसल, 26 फरवरी को टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग की थी. इसके बाद 27 फरवरी को उन्हें आराम करने का मौका दिया गया. लेकिन लगता है गिल को इसकी जरूरत नहीं, क्योंकि उन्होंने इस दिन भी थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के साथ ट्रेनिंग की.
आराम के दिन भी ट्रेनिंग करने पहुंचे गिल
सूत्रों के हवाले से बताया है कि टीम इंडिया के रेस्ट डे के दिन शुभमन गिल अनाधिकारिक ट्रेनिंग सेशन के लिए दुबई में मौजूद आईसीसी एकेडमी पहुंचे हुए थे. उनके साथ कुछ थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट और सपोर्ट स्टाफ के मेंबर भी मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक, गिल दोपहर में ट्रेनिंग के लिए स्टेडियम गए और शाम को टीम होटल में वापस लौटे.
हालांकि, ये साफ नहीं है कि वो ट्रेनिंग के लिए जाने वाले वो इकलौते खिलाड़ी थे या उनके साथ कुछ और प्लेयर्स भी मौजूद थे. हां, ये जरूर है कि बहुत कम लोग गिल के साथ गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर खिलाड़ी टीम होटल में आराम करने का फैसला किया था. वहीं कुछ खिलाड़ी शहर घूमने के लिए निकले हुए थे.
गिल ने तबीयत की वजह से मिस की थी ट्रेनिंग
26 फरवरी को भारतीय टीम ने अंडरलाइट्स ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया था. इस दौरान शुभमन गिल मौजूद नहीं थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल की तबीयत अच्छी नहीं थी. लेकिन अगले ही दिन उन्होंने ट्रेनिंग की और इस सस्पेंस को खत्म कर दिया. उन्होंने बता दिया है कि वो अगले मैच के लिए बिल्कुल तैयार हैं.
हालांकि, रोहित शर्मा को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है. दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई लगी थी. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा ने 26 फरवरी को नेट सेशन के लिए पहुंचे थे. लेकिन उन्होंने किसी भी मुश्किल फिजिकल एक्टिविटी में हिस्सा नहीं लिया था. उन्होंने पूरे प्रैक्टिस सेशन में नेट्स पर थ्रो डाउन भी नहीं खेली थी. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो शमी के खेलने पर भी सस्पेंस है.

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला