थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 18 लोगों की दर्दनाक मौत
थाईलैंड। थाइलैंड के प्राचिनबुरी में एक टूर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को वहां की पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है।
ब्रेक हुआ फेल, खाई में गिरी बस
पुलिस ने बताया, जिस इलाके में घटना घटी है वो एक ढलान वाली सड़क थी और बस का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और फिर बस खाई में जा गिरी, जिसमें 18 लोग मारे गए।
पुलिस ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है वो सभी लोग स्टडी ट्रिप पर जा रहे थे। घटना राजधानी बैंकॉक से 155 किमी (96 मील) पूर्व में घटी है। इस घटना से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर बचाव और चिकित्साकर्मी घटनास्थल पर देखे जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट
थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने इस हादसे को लेकर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही उन्होंने इस हादसे को लेकर जांच की बात कही।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "यदि यह पाया जाता है कि वाहन सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है तो ऐसे वाहन जो मानकों को पूरा नहीं करते हैं और वाहनों को लापरवाही पूर्वक चलाते हैं, उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
पीएम शिनावात्रा ने कहा, "वाहनों का निरीक्षण सुरक्षित तरीके से होना चाहिए और वाहनों को मानकों का पालन करना सुनिश्चित हो। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मानकों का उपयोग होना चाहिए।"
पिछले साल बस दुर्घटना में 23 लोगों की हुई थी मौत
बता दें, थाईलैंड में सड़क दुर्घटनाएं और मौतें आम हैं। वाहन सुरक्षा मानकों का कमजोर होना और सड़कों का खराब रखरखाव दुर्घटनाओें का एक बड़ा कारण है। इससे पहले थाईलैंड में पिछले साल एक स्कूल बस में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई थी, जिसमें 16 छात्र सहित 23 लोगों की मौत हो गई थी।

अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं