गांगुली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड खतरे में, विराट कोहली जल्द बना सकते हैं नया इतिहास
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया ने अपने दो पड़ोसियों बांग्लादेश और पाकिस्तान जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. ग्रुप ए में उसे अब 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. कीवी टीम भी अंतिम-4 में पहुंच चुकी है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए ग्रुप का आखिरी मैच एक तरह से वॉर्म-अप होगा. इस मुकाबले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर नजरें रहेंगी.
रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे विराट
कोहली के लिए यह टूर्नामेंट अब तक शानदार रहा है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में शतकीय पारी खेली थी. विराट ने दुबई की भारी गर्मी में नाबाद 100 रन बनाए थे. इस दौरान सिर्फ 7 चौके लगाए थे. 36 साल के इस खिलाड़ी ने 72 रन दौड़कर पूरे किए थे. कोहली ने उस पारी के दौरान वनडे में अपने 14 हजार रन भी पूरे किए थे. इसके अलावा वह वनडे क्रिकेटर में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर भी बने थे.
गांगुली के रिकॉर्ड पर कोहली की नजर
एक मैच में इतनी सारी उपलब्धि हासिल करने वाले विराट की नजर अब एक और बड़े रिकॉर्ड पर है. वह भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन सकते हैं. इस लिस्ट में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पहले स्थान पर हैं. गांगुली ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 12 कैच लिए थे. उनके बाद राहुल द्रविड़, विराट, सुरेश रैना और युवराज सिंह का नंबर आता है. इन चारों ने 8-8 कैच के साथ उनके बाद दूसरे स्थान पर है. विराट अगले मैच में एक कैच लेकर द्रविड़, रैना और युवराज को पीछे छोड़ सकते हैं. अब देखना है कि कोहली इस टूर्नामेंट के दौरान गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं.
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय फील्डर
सौरव गांगुली- 12 कैच
राहुल द्रविड़- 8 कैच
विराट कोहली- 8 कैच
सुरेश रैना- 8 कैच
युवराज सिंह- 8 कैच
जयवर्धने सबसे आगे
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने हैं. उन्होंने 15 कैच लिए हैं. उनके बाद सौरव गांगुली, वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर हैं. इन तीनों ने 12-12 कैच लपके हैं. साउथ अफ्रीका के जेपी डुमिनी, पाकिस्तान के शोएब मलिक और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी के खाते में 9-9 कैच हैं.

अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं