4 मार्च को पहला सेमीफाइनल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का किससे होगा मुकाबला?
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले दो सेमीफाइनलिस्ट पर मुहर लग चुकी है. भारत और न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट के ग्रुप A से सेमीफाइनल का टिकट कटाया है. अब ये तो तय है कि टीम इंडिया 4 मार्च को अपना सेमीफाइनल खेलेगी, जो कि टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल होगा. मगर उसमें उसका मुकाबला किससे होगा, बड़ा सवाल ये हैं. फिलहाल भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे नंबर पर है. ग्रुप स्टेज पर उसका आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से है. भारत अगर उस मैच को जीतता है, तो वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करेगा. मगर उस सूरत में भी उसके सेमीफाइनल मैच की तारीख नहीं बदलेगी. भारत 4 मार्च को ही सेमीफाइनल खेलेगा.
25000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में सेमीफाइनल
ICC चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला या यूं कहें कि भारत का सेमीफाइनल मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम की क्षमता 25000 दर्शकों की है, जिसके उस दिन खचाखच भरे रहने की संभावना जताई जा रही है. अब सवाल ये है कि सेमीफाइनल में पहुंच चुकी टीम इंडिया का मुकाबला किससे होगा?
4 मार्च को किससे सेमीफाइनल खेलेगा भारत?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फॉर्मेट के अनुसार 4 मार्च को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ग्रुप B के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही टीम से होगा. फिलहाल, ग्रुप B की बात करें तो वहां से सेमीफाइनलिस्ट अभी तय नहीं हैं. पॉइट्स टेबल में साउथ अफ्रीका टॉप पर है, ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर, इंग्लैंड तीसरे और अफगानिस्तान चौथे स्थान पर, लेकिन, अभी इन सभी टीमों ने बस 1-1 मैच खेला है. लिहाजा देखना ये है कि कौन सी टीम ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में टॉप टू में फिनिश करती है. वहां जो नंबर 2 रहेगी वो 4 मार्च को टीम इंडिया से दुबई में सेमीफाइनल खेलेगी. चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें न्यूजीलैंड का मुकाबला ग्रुप B के पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहने वाली टीम से होगा. ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़