इंडिगो फ्लाइट की खराब सीटों पर सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल, कंपनी से मांगा जवाब
चंडीगढ़। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में उन्हें आवंटित टूटी सीट दिखाए जाने के बाद अब पंजाब भाजपा के प्रमुख सुनील जाखड़ ने चंडीगढ़-दिल्ली उड़ान की टूटी सीटों की तस्वीरें साझा की हैं।
टूटी सीट पर बैठे पंजाब भाजपा अध्यक्ष
चौहान को टूटी सीट पर शनिवार को बैठना पड़ा था परंतु सुनील जाखड़ उनसे पहले 27 जनवरी को ऐसे अनुभव से गुजर चुके थे। जाखड़ ने एक्स पर लिखा-'ऐसा लगता है कि टूटी सीटें, जैसा कि शिवराज चौहानजी ने बताया है, एयर इंडिया का विशेष अधिकारक्षेत्र नहीं हैं।
27 जनवरी को इंडिगो की चंडीगढ़-दिल्ली उड़ान की कुछ तस्वीरें यहां हैं जिनमें कई सीटों पर ढीले कुशन लगे हुए हैं और सुरक्षा नियमों के अनुरूप नियमित रूप से फिट की गई सीटें नहीं हैं। केबिन क्रू ने हमेशा की तरह इस बारे में कुछ भी करने में असमर्थता जताई और कहा कि मुझे कंपनी की वेबसाइट पर शिकायत करनी चाहिए।
भाजपा नेता ने आगे इंडिगो, डीजीसीए व नागरिक उड्डयन मंत्री को टैग करते हुए कहा कि मैं ढीले कुशन या सीट के आराम को लेकर चिंतित नहीं हूं।
डीजीसीए को लिखा पत्र
चौहान ने आगे कहा मैं इसलिए लिख रहा हूं ताकि डीजीसीए यह सुनिश्चित करे कि इन दो प्रमुख एयरलाइनों का 'चलता है' रवैया विमान की सर्वि¨सग व रखरखाव के सुरक्षा मानदंडों के पालन तक न फैल जाए।
इंडिगो ने मांगी माफी
जवाब में इंडिगो ने लिखा कि हमारी सीटें हटाने योग्य कुशन के साथ डिजाइन की गई हैं जो वेल्क्रो द्वारा सुरक्षित हैं ताकि सफाई व रखरखाव में आसानी हो। कुशन कभी-कभी ढीले रह सकते हैं और बेहतर आराम के लिए उन्हें फिर से लगाने की आवश्यकता पड़ सकती है।
एयरलाइन ने बल देकर कहा कि सुरक्षा उसके यात्रियों के लिए सर्वोपरि है और जाखड़ को आश्वासन दिया कि सुरक्षा आवश्यकताओं को बनाए रखते हुए समग्र सीट डिजाइन से समझौता नहीं किया जाएगा।

अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला