पीएम मोदी के काफिला निकले, तब छतों पर खड़े ना रहे, खिड़कियों से झांके नहीं
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में शामिल होने राजा भोज एयरपोर्ट पर 23 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से राज भवन तक का रास्ता करीब 13.8 किलोमीटर का है। इस रास्ते को 19 मिनट में तय किया जाएगा। मुख्य मार्ग के आसपास बने मकानों में रहने वाले लोगों को पीएम के काफिले के गुजरने के वक्त ताक-झांक न करने की सख्त हिदायत दी जा रही है। इतना ही नहीं आपके घर में मेहमानों के आने पर पुलिस को सूचना देना है।
इस मुख्य मार्ग में 1500 से अधिक मकान, होटल, लॉज और धर्मशाला हैं। पीएम की सुरक्षा को देखकर पुलिस यहां रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों का वेरिफिकेशन कर चुकी है। उन्हें बताया गया है कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जो लोग घर में रहे, वे सड़क पर नहीं आएं। किसी को भी छतों पर खड़े रहने और खिड़कियों से झांकने की इजाजत नहीं होगी।
इस दौरन पीएम मोदी का काफिला 5 थाना क्षेत्रों की सीमाओं से गुजरेगा। जिसमें गांधी नगर, कोहेफिजा, तलैया, श्यामला हिल्स और अरेरा हिल्स थाना शामिल हैं। पीएम मोदी के गुजरने वाले मार्ग में सबसे ज्यादा इलाका कोहेफिजा थाने का होगा। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार भोपाल में 23 घंटे तक रहने वाले है।

पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच