इजराइली फोर्स का दावा 2 बंधक बच्चों को हमास ने गला दबाकर बेरहमी से हत्या की
गाजा । इजराइली फोर्स ने दावा किया कि हमास ने 2 बंधक बच्चों एरियल और केफिर बिबास की गला दबाकर बेरहमी से हत्या की। इसके बाद हमास ने अपनी क्रूरता छिपाने के लिए कहा कि ये बच्चे हवाई हमले में मारे गए। इजराली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने फोरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से इसका दावा किया। केफिर 9 महीने और एरियल बिबास 4 साल का था, जब उन्हें बंधक बनाया गया। आईडीएफ ने आरोप लगाया कि हमास ने इन दोनों भाइयों की हत्या छिपाने की कोशिश की।
हमास ने 7 अक्टूबर को यार्डेन बिबास, पत्नी शिरी और उनके दोनों बेटों को किडनैप किया था। 20 फरवरी को मां शिरी बिबास और उनके दोनों बच्चों के शव इजराइल को सौंपे थे। बच्चों के पिता इसी महीने 1 फरवरी को हमास की कैद से आजाद हुए थे।
हमास ने नवंबर 2023 में दावा किया था कि शिरी और उनके दोनों बच्चों की इजराइली बमबारी में मौत हो चुकी है। हालांकि, इजराइल ने कभी भी हमास के इस दावे को नहीं माना। इजराइल ने यही कहा कि हमास ने ही बिबास का परिवार को बंधक बना रखा है।

पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच