राजधानी रायपुर में नौकरी जिहाद का मामला सामने आया
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौकरी जिहाद का मामला सामने आया है। हिंदू समाज के लोगों ने इस मामले की गंभीरता को लेकर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दे कि निश्चय वाजपेयी ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में बताया कि यह धोखाधड़ी का एक बड़ा नेटवर्क चल रहा है, जिसमें हिंदू समाज की लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने झांसा दिया जा रहा है। वाजपेयी के अनुसार, इन अपराधी तत्वों ने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से महिलाओं से संपर्क किया और नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन दिया। शिकायत में यह भी बताया गया कि कुछ अपराधी इन महिलाओं को गलत कामों में धकेल रहे हैं, और यह साजिश एक विशेष समुदाय के लोग साजिशन कर रहे हैं। इस पूरी घटना को नौकरी जिहाद के रूप में देखा जा रहा है, जहां महिलाओं को गलत रास्ते पर डाला जा रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा ने भी बयान दिया था कि हमारी बहन-बेटियों को लव जिहाद के जरिए फंसाया जा रहा है, और अब यह नया नौकरी जिहाद रायपुर से सामने आया है।

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं