अदने ड्रोन ने किया कमाल! उत्तर कोरिया की सबसे ताकतवर तोप को किया नष्ट
रूस-यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को बड़ा झटका लगा है. किम जोंग उन ने रूस को जो अपना सबसे महंगा तोप युद्ध के लिए दिया था, उसे यूक्रेन के एक अदना ड्रोन ने खत्म कर दिया है. दिलचस्प बात है कि उत्तर कोरिया के इस तोप की गिनती दुनिया के सबसे मजबूत तोपों में होती है.
न्यूज वॉयस ऑफ यूक्रेन के मुताबिक उत्तर कोरिया का एम-1978 कोकसन तोप यूक्रेनी सेना का टेंशन बढ़ा रहा था, जिसे अब यूक्रेन के एक डोन ने ओब्लास्ट में खत्म कर दिया है. अक्टूबर 2024 में रूस ने इस तोप को अपने बेड़े में शामिल किया था.
एक तोप की कीमत 33 करोड़
1978 में उत्तर कोरिया ने एम-कोकसन तोप का निर्माण किया था. यह तोप 43 किमी दूर से ही अपने निशाने को साधता है. रॉकेट का अगर प्रयोग किया जाता है तो यह दूरी 43 से बढ़कर 60 किलोमीटर हो जाती है. उत्तर कोरिया में इस तोप को सबसे अहम तोप माना जाता है.
उत्तर कोरिया के इस तोप को चलाने के लिए 8 लोगों की जरूरत होती है. यह तोप हर 5 मिनट में दो गोले को दाग सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक तोप के बंदूक के मूल संस्करण में चीनी टाइप 59 टैंक चेसिस का इस्तेमाल किया गया है.
इस तोप की कीमत 33 करोड़ रुपए है. हालांकि, उत्तर कोरिया ने रूस को इसे गिफ्ट दिया या बेचा, इसका खुलासा नहीं हो पाया. रूस ने अपने आर्टिलरी सिस्टम को मजबूत करने के लिए इस तोप का इस्तेमाल शुरू किया था.
रूस का अब तक कितना नुकसान?
यूक्रेन रक्षा मंत्रालय के मुताबिक करीब 3 साल से जारी इस युद्ध में रूस के 21 हजार से ज्यादा AFV ध्वस्त किए जा चुके हैं. इसी तरह यूक्रेन ने रूस के 10120 तोप और 23343 आर्टिलरी सिस्टम को खत्म कर दिया है.
युद्ध में रूस के 8 लाख 60 हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं. 331 हेलिकॉप्टर और 370 प्लेन भी ध्वस्त कर दिए गए हैं. रूस का एक सब-मरीन भी युद्ध की भेंट चढ़ चुका है.
यूक्रेन को अमेरिका, जर्मनी समेत यूरोप के अधिकांश देशों से हथियार मिल रहा है. वहीं उत्तर कोरिया और चीन रूस की मदद कर रहा है.

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं