काशी और कामायनी एक्सप्रेस में मिली बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी मची, गाड़ी रुकते ही कूदने लगे यात्री
उप्र: गाजीपुर जिले में मंगलवार को गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जा रही काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। स्थानीय औड़िहार जंक्शन पर ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अफवाह के चलते कुछ यात्री प्लेटफार्म पर अपना सामान लेकर ट्रेन से कूदने लगे। सूचना मिलने पर सैदपुर क्षेत्राधिकारी अनिल के नेतृत्व में पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम की मदद से पूरी ट्रेन की गहन तलाशी ली। कोई विस्फोटक वस्तु न मिलने पर उक्त ट्रेन आधे घंटे देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
महाकुंभ की भीड़ के चलते अफवाहों का बाजार भी गर्म है। ऐसे में हर दिन ट्रेनों में बम होने की अफवाह फैलाई जा रही है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस जगह-जगह अलर्ट है और हर प्रमुख स्टेशन पर जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
बलिया रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल रूम से कामायनी एक्सप्रेस में संदिग्ध बैग (बम) रखे जाने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर सीओ सिटी श्यामकांत, आरपीएफ उपनिरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा, जीआरपी प्रभारी विवेकानंद भारी पुलिस बल के साथ सफाई के लिए वाशिंग पिट पर खड़ी कामायनी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। जवानों ने डिटेक्टर से जांच की, जिससे घंटों अफरातफरी मची रही। प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामान व संदिग्ध बैग, बंडल की जांच की। कंट्रोल को पल-पल की जानकारी मिलती रही। कामायनी एक्सप्रेस में मैनुअल जांच में कुछ नहीं मिलने पर छपरा से डॉग स्क्वायड व आजमगढ़ से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया।
रेलवे स्टेशन की पुलिस चप्पे-चप्पे पर जांच करती रही। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुबह करीब छह बजे मुंबई से बलिया जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी थी। करीब 11 बजे गोरखपुर कंट्रोल से कामायनी एक्सप्रेस में संदिग्ध बैग (बम) रखे होने की सूचना मिली। पुलिस बल ने यात्रियों को ट्रेन से उतारकर जांच के लिए वाशिंग पिट ले गए। सीओ सिटी श्यामकांत ने बताया कि ट्रेन में संदिग्ध बैग (बम) रखे होने की सूचना पर जांच की गई है। सुरक्षा के लिए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।

सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण