पति की दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी
भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में शादी के थोड़े समय बाद ही नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटना लगभग साढ़े तीन महीने पहले की है, पुलिस जॉच में सामने आया की आरोपी पति सौरभ अहिरवार शादी के बाद से ही मायके से डेढ़ लाख की रकम और बाइक लाने की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने बताया की अंजली अहिरवार (19) मूल रूप से सागर जिले की रहने वाली थी। उसकी शादी मेहनत-मजदूरी का काम करने वाले सौरभ अहिरवार निवासी छोला मंदिर स्थित प्रीत नगर से साल 2023 में हुई थी। अंजलि ने 30 अक्टूबर 2024 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के चलते इसकी जांच एसीपी निशातपुरा संभाग रिचा जैन ने की थी। पुलिस जांच में सामने आया की आरोपी पति सौरभ अहिरवार अंजलि को शादी के बाद से ही मायके से डेढ़ लाख की नगदी और बाइक लेकर आने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा था। इसकी जानकारी मृतका ने अपने परिवार को भी दी थी। परिवार वालो ने अपने बयानों में आरोप लगाया कि पति सौरभ की प्रताड़ना से तंग आकर की उसने यह आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने जांच के बाद पति सौरभ अहिरवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण