LuLu Group का बड़ा निवेश, इस शहर में बन रहा है सबसे बड़ा मॉल
लुलु ग्रुप|शॉपिंग मॉल, हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनी चलाने वाला देश का दिग्गज लुलु ग्रुप इंटरनेशनल जल्द ही अपने बिजनेस का विस्तार करने जा रहा है। इस विस्तार के तहत, लुलु ग्रुप महाराष्ट्र के नागपुर में एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। लुलु ग्रुप चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि वे आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और गुजरात के अहमदाबाद समेत कई शहरों में अपने एक्सपेंशन की योजना के शुरुआती चरण में है। उन्होंने कहा, ''हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की इकोनॉमी बनने की दिशा में भारत की यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं।''
अहमदाबाद के सबसे बड़े मॉल्स में से होगा लुलु का नया मॉल
उन्होंने आगे कहा, ''हम अब अहमदाबाद में एक शॉपिंग मॉल बना रहे हैं जो इस शहर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक होगा। इसके अलावा, विशाखापत्तनम में एक और मॉल के लिए बातचीत शुरू हो गई है। इसके अलावा, हम नागपुर में एक नए प्रोजेक्ट के लिए आर्किटेक्चरल प्लानिंग के शुरुआती स्टेज पर हैं।" दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन में से एक लुलु ग्रुप भारत में अपनी उपस्थिति में लगातार इजाफा कर रहा है।
लुलु ग्रुप की प्राथमिकताओं में शामिल है महाराष्ट्र का नागपुर
महाराष्ट्र का नागपुर शहर लुलु ग्रुप के लिए एक खास फोकस एरिया के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा, "नागपुर हमारी प्राथमिकताओं में से एक है और हम वर्तमान में वहां अपने विस्तार के लिए प्रारंभिक योजना चरण में हैं।" यूसुफ अली ने एएनआई के साथ बातचीत करते हुए कहा कि भारत और कतर के बीच भाईचारे वाले संबंध हैं। हमने देखा कि हमारे प्रधानमंत्री ने खुद एयरपोर्ट पर कतर के अमीर का स्वागत किया, जो इस बंधन की मजबूती को दिखाता है। भारत तेजी से विकास कर रहा है और कतर इसके प्रमुख भागीदारों में से एक है। कतर एआई, डिजिटलाइजेशन, आईटी, फूड प्रोसेसिंग और फूड सिक्यॉरिटी समेत अलग-अलग सेक्टरों में निवेश करना चाहता है।

सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण