बेमेतरा पंचायत चुनाव 2025: तीन लाख से अधिक लोग कर रहे मतदान, वोटिंग शुरू
बेमेतरा| जिले में निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव हो रहे है। जिले में दो चरण में चुनाव हो रहे हैं। जिसमें पहला चरण आज है और दूसरा चरण 20 फरवरी को होगा। पहले चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी।मिली जानकारी अनुसार पहले चरण अंतर्गत बेमेतरा और नवागढ़ ब्लॉक में चुनाव हो रहा है। इसमें बेमेतरा ब्लॉक के 108 ग्राम पंचायत के 1410 वार्ड अंतर्गत 285 मतदान केन्द्र में वोटिंग होगी। जिसमें कुल मतदाता 1 लाख 52 हजार 24 हैं। इसमें पुरुष 76 हजार 466 व महिला 75 हजार 558 हैं। इस ब्लॉक में पंच 1410, सरपंच 108 व जनपद सदस्य के 23 पद शामिल है।वहीं नवागढ़ ब्लॉक के 111 ग्राम पंचायत के 1389 वार्ड अंतर्गत 301 मतदान केन्द्र में मतदान होगा। जिसमें कुल मतदाता 1 लाख 56 हजार 596 हैं। इसमें पुरुष 78 हजार 982 व महिला 77 हजार 614 शामिल हैं। इस ब्लॉक में पंच 1389, सरपंच 111 व जनपद सदस्य के 24 पद शामिल है।इन दोनों ब्लॉक में 3 लाख 8 हजार 620 मतदाता हैं। पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के अलावा यहां के वोटर जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव करेंगे। यानि एक मतदाता चार अलग-अलग पद के लिए वोट डालेगा। पंचायत चुनाव में मतपत्र का उपयोग होगा। इन दोनों ब्लॉक के कई ग्राम पंचायत में सरपंच, पंच के लिए पहले से ही निर्विरोध चुनाव हो गया है। इस कारण ऐसे जगहों में इन पदों के लिए मतदान नहीं होगा।

कमजोर आंखों के लिए रामबाण उपाय, ये चूर्ण करेगा कमाल
ईरान वार्ता के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, ‘Project Freedom’ ऑपरेशन पर लगाई रोक
“ब्लास्ट तो होते रहते हैं” — फारूक अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल
भारत ने चीन का प्रस्ताव किया खारिज, बातचीत में जमकर हुई तल्खी
कोरबा में मौसम का तांडव, तीन घरों पर गिरे विशाल पेड़, परिवार सुरक्षित
सरेराह हत्या से दहशत, ग्वालियर में मामूली बात पर निकली राइफल
चलना है हेल्दी रहना, जानें उम्र के हिसाब से कितनी दूरी तय करें
हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, नई सरकार गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Peshawar से हटेगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, सुरक्षा कारणों की चर्चा तेज