इंदौर: अहमदाबाद से महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर बस कंटेनर से टकराई, हादसे में 1 व्यक्ति की मौत
इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर बस एक कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ट्रैवलर बस में कुल 12 लोग सवार थे, जो प्रयागराज कुंभ जा रहे थे। इसी दौरान चंदन नगर थाना क्षेत्र में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अहमदाबाद से कुंभ जा रहे थे सभी यात्री
चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें यात्रियों से भरी ट्रैवलर बस एक कंटेनर से आमने-सामने टकरा गई। ट्रैवल बस में सवार सभी लोग अहमदाबाद से प्रयागराज जा रहे थे। इस हादसे में 1 यात्री जय किसन की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चांदन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।
जवाहर टेकरी के पास हुआ हादसा
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने बताया कि "जवाहर टेकरी के पास एक ट्रैवलर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस घायलों के बयानों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।"

घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना
उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक