इंदौर में भीषण सड़क हादसा, हादसे के शिकार एक IT मैनेजर की दर्दनाक मौत, रात में घूमने निकले थे
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें गुरुवार रात एक आईटी कंपनी में पदस्थ मैनेजर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मैनेजर प्रणय अपनी गर्लफ्रेंड की सहेली के साथ बायपास पर घूम रहा था। इसी दौरान कार बिजली के खंभे से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला कनाड़ा ब्रिज के नीचे सर्विस रोड का बताया जा रहा है। यहां प्रणय तलरेजा अपनी दोस्त खुशी के साथ कार में घूमने निकला था। इसी दौरान रात 2.30 बजे हनुमान मंदिर के पास कार खंभे से टकरा गई।
लड़की के हाथ और सिर में चोट
सड़क हादसे में प्रणय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खुशी के दोनों हाथ और सिर में चोट आई है। हादसे के वक्त प्रणय स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गया था। उसके कान और सिर से खून बह रहा था। उसने सीट बेल्ट भी नहीं लगाई हुई थी। जबकि खुशी ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी। बताया जा रहा है कि लड़की एमबीए की पढ़ाई कर रही है। वह प्रणय की गर्लफ्रेंड की बेस्ट फ्रेंड है।
मृतक की गर्लफ्रेंड ने लड़की को फोन कर रात में घूमने का कारण पूछा था। पुलिस को सूचना मिली कि राजेंद्र नगर वाइन शॉप से बीयर की बोतलें ली गई थीं। वहां एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। कार में सवार पांच हजार रुपये भी ले गए। इसके बाद बाइपास से घर लौटते समय हादसा हो गया।

घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना
उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक