ग्रेनफेल टावर अग्निकांड: 8 साल बाद सरकार ने इमारत गिराने का लिया फैसला
भयानक अग्निकांड के आठ साल बाद लंदन के ग्रेनफेल टावर को ढहाया जाएगा। ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार को ग्रेनफेल टावर के ढहाने की योजना का एलान किया। 14 जून 2017 की सुबह ग्रेनफेल टावर में भीषण आग लगी थी। इस हादसे में कुल 72 लोगों की जान गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन में हुआ यह सबसे भयावह अग्निकांड था।
फैसले का हो रहा विरोध
हादसे के आठ साल बाद इमारत को ढहाने के फैसले का विरोध भी हो रहा है। हादसे में अपनों को खोने वाले लोग सरकार के इस निर्णय की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, यह लोग इमारत के जले हुए ढांचे को मृतकों की स्मृति के तौर पर संरक्षित करना चाहते हैं। बता दें कि ग्रेनफेल टावर पश्चिमी लंदन के उत्तरी केंसिंग्टन के पास स्थित है। यह इमारत लगातार त्रासदी की याद दिलाती है।
सावधानीपूर्वक ढहाया जाएगा
मगर सरकार का कहना है कि पुनर्विकास और 24 मंजिला इमारत के अवशेषों को हटाने से समुदाय को राहत मिलेगी। सरकार नेकहा है कि ग्रेनफेल टावर को सावधानीपूर्वक ढहाया जाएगा।
कई कारणों से लगी आग
हादसे की लंबी जांच चली। यह तथ्य सामने आया है कि इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण थे। भ्रष्ट कंपनियों, कमजोर विनियमन और लापरवाह सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से यह हादसा हुआ था। जांच से यह निष्कर्ष निकला कि सरकार, नियामकों और उद्योग की दशकों की विफलताओं ने इमारत को मौत के जाल में बदल दिया था।
14 जून 2017 को इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट में रखे एक छोटे रेफ्रिजरेटर से आग लगी थी। देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया था। हादसे में 72 लोगों की जान गई थी।

60 दिन के युद्ध कानून पर अमेरिका में बवाल, ईरान संघर्ष ने बढ़ाया टकराव
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा
प्री-मानसून एक्टिव, इन दिनों देश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश
बहनों के लिए खुशखबरी, मई में आएगी 1500 रुपए की अगली किस्त
दादा-पोते का प्यारा रिश्ता: राकेश रोशन की पोस्ट ने जीता दिल
ईरान का पलटवार: ट्रंप के दावे के बाद दी गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी
तेज आंधी के बावजूद पानी में उतारा गया क्रूज, जबलपुर हादसे में बड़ा खुलासा
गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, महंगाई ने फिर तोड़ी कमर
पाकिस्तान में ईंधन कीमतों में उछाल, नेपाल में राहत, भारत पर नजर