री-रिलीज पर फैंस का प्यार बरसा, 'सनम तेरी कसम' ने एडवांस बुकिंग में किया कमाल
2016 की क्लासिक कल्ट मूवी सनम तेरी कसम फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हैरानगी की बात है कि जो मूवी सालों पहले बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, अब वह री-रिलीज में धमाल मचाती दिखाई दे रही है। एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ही सनम तेरी कसम ने करोड़ों रुपये का कारोबार कर लिया है।
पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो चुकी हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जो ओरिजिनल रिलीज में फ्लॉप साबित हुई थीं और री-रिलीज में खूब नोट छापे। अब बारी सनम तेरी कसम की है, जो रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाने के लिए तैयार है।
पहले दिन करेगी इतना कारोबार
सनम तेरी कसम की री-रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग खोल दी गई थी। 7 फरवरी को सिनेमाघरों में आने से पहले फिल्म की टिकटें बिक गईं। बताया जा रहा है कि सनम तेरी कसम के ओपनिंग डे कलेक्शन के लिए करीब 20 हजार तक की टिकटें बिक चुकी हैं। दूसरी ओर कोईमोई की मानें तो अभी तक 39 हजार टिकट्स बिके हैं। इस लिहाज से यह फिल्म पहले ही दिन 2 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर सकती है।
इन फिल्मों के साथ हो रहा क्लैश
सनम तेरी कसम 7 फरवरी यानी आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का मुकाबला बॉलीवुड की नई फिल्मों लवयापा और हिमेश रेशमिया की बडास रवि कुमार के साथ है। यही नहीं, आज ही के दिन क्रिस्टोफर नोलन की साई-फाई हॉलीवुड मूवी इंटरस्टेलर री-रिलीज हुई है।
सनम तेरी कसम का ओरिजिनल कलेक्शन
राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी सनम तेरी कसम जब 2016 में रिलीज हुई थी, तब इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म का कलेक्शन भी बहुत बेकार रहा। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इसका लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 16 करोड़ रुपये के आसपास रहा था। अब देखना होगा कि री-रिलीज में सनम तेरी कसम अपना पहला रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।
क्या है सनम तेरी कसम की कहानी?
सनम तेरी कसम इंदर और सरू की प्रेम कहानी पर आधारित है। पिता को खुश करने के लिए IIT-IIM से पढ़ा-लिखा पति ढूंढ रही सरू से समाज की नजरों में बदनाम रहने वाले इंदर को प्यार हो जाता है। फिल्म में मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे लीड रोल में हैं।

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव